मीरगंज: थाना शीशगढ़ के गांव सहोड़ा में पीड़ित से लड़का पक्ष ने गोद भराई के 3 दिन बाद चार पहिया वाहन और ₹2 लाख की मांग की
थाना शीशगढ़ के गांव सहोड़ा के शिशुपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी लड़की की गोद भराई 4 माह पूर्व बिहारीपुर इस्तियारपुर निवासी से तय की थी। गोद भराई की रस्म के तीन दिन बाद लड़का पक्ष ने दहेज में चार पहिया वाहन और 2 लाख रुपए नकदी की मांग की। साथ ही कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं करोगे तो किसी कीमत पर शादी नहीं करेंगे। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।