मीरगंज: थाना मीरगंज के जाम गांव में फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक बांछित आरोपी को भेजा जेल।
थाना मीरगंज के जाम गांव में दो पक्षों में हुई फायरिंग मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही उपरांत जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक लाईसेंसी बंदूक व तमंचे और कारतूस बरामद किये। पुलिस बांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।जल्द उनकी भी गिरफ्तारी होगी।