मीरगंज: धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि में लंबे समय से वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को भेजा जेल
थाना मीरगंज पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, प्रयोग करने, षडयंत्र रचने व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा में आरोपित दो आरोपियों जिनमे सुनील कुमार पुत्र तेजराम सिंह सहायक चकबंदी अधिकारी निवासी मोहल्ला सर्वोदय नगर थाना सुभाष नगर और रामवीर सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी गंगानगर कॉलोनी को बरेली जंक्शन से गिरफ्तार कर भेजा जेल।