मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने गांव जाम में फायरिंग और हमला करने के वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना मीरगंज के गांव जाम में फायरिंग कर हमला करने के आरोपी विजय निवासी ग्राम पुरैनिया खुर्द थाना मिलक हाल निवास गांव जाम थाना मीरगंज को मंगलवार की सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर राधे कृष्णा डेयरी के पास तहसील रोड मीरगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।विगत सोमवार को दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था।बाकी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनको सरगर्मी से तलाश कर रही है।