मीरगंज: थाना शेरगढ़ के गांव केसरपुर में रोजगार सेवक ने गृह क्लेश में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।
थाना शेरगढ़ के गांव केसरपुर में तैनात एक रोजगार सेवक ने गृह क्लेश के चलते कोई जहरीला पदार्थ सेवन कर जान दे दी।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।क्षेत्र के गांव केसरपुर में 35 वर्षीय विपिन गंगवार केसरपुर ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से गृह क्लेश के चलते परेशान रहते थे।