कोईलवर: सरकार के 100 दिन पूरे, कोईलवर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना
बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कोईलवर प्रखंड सभागार में ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम लगभग 3:00 तक चला।