नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक देशी शराब की दुकान का शटर तोड़कर की गई चोरी, ₹20,000 नगद और सीसीटीवी का डीवीआर चुराया गया
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक देशी शराब की दुकान शटर तोड़कर में चोरी की वारदात को आज़म दिया। मंगलवार सफाई कर्मी को दुकान का शटर टूटा मिला। उसने तुरंत दुकान मालिक को सूचित किया। दुकान मालिक ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि,चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपए नकद, कुछ शराब की पेटियां और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि करवाई की जा रही है।