खंडवा नगर: लाल चौकी में अफरातफरी: खुदाई में टूटी जल पाइपलाइन, पानी के लिए तरसे लोग
खंडवा। लाल चौकी क्षेत्र में नगर निगम की जल सप्लाई पाइपलाइन को एयरटेल कंपनी की खुदाई करने वाली टीम ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। सुबह से ही क्षेत्रवासियों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन फूटने से सड़कों पर पानी बहने लगा , जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे की है