जमुई: गोपालपुर स्टेट बैंक के पास उत्पाद विभाग ने 840 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ टाटा सफारी किया ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Nov 28, 2025 गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर स्टेट बैंक के पास से 840 बोतल यानि 315 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ टाटा सफारी वाहन को जब्त किया है। साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के लगातार कार्रवाई से अन्य तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे दी है।