गोरखपुर: बहराइच में आतंक मचाने वाले आदमखोर एक और भेड़िए को बीती देर रात गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया
बहराइच में आदमखोर भेड़िया ने आतंक मचा रखा है। बीती देर रात एक और मादा भेड़िए को पकड़कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया। यहां इसे क्वारनटाइन सेल में रखा गया है। वहां से रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाने वाला यह यह दूसरा भेड़िया है। 2 किलो मीट और दवा खाते ही यह शांत होने लगा। चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉक्टर योगेश ने बताया कि इसकी देखरेख और इलाज की जा रही है।