गोरखपुर: गोरखपुर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में चौथा स्थान मिलने पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सुगरवाल ने गोरखपुर जनता को दिया धन्यवाद।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अभियान सर्व 2024 में गोरखपुर नगर निगम ने बड़ी छलांग लगाई है, पिछली बार के सर्वे में 11वें स्थान पर आए गोरखपुर ने चौथे स्थान पर उपस्थिति दर्ज कर ली है, जिसको लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह अग्रवाल ने बताया, कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास व गोरखपुर की जनता के सहयोग से हम टॉप 5 में आ गए हैं, इसके लिए गोरखपुर की जनता का दिल से आभार।