गोरखपुर: गोरखपुर के व्हाइट हाउस में सभी स्थानों पर नियुक्त जनसुनवाई अधिकारियों के साथ एसएसपी ने की महत्वपूर्ण बैठक दिया निर्देश
गोरखपुर के पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में सभी थानों पर नियुक्त, जनसुनवाई अधिकारियों के साथ गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एक महत्वपूर्ण बैठक की, इस बैठक में जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।