गोरखपुर: बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर शासन स्तर पर हुए आईपीएस के तबादले में गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार का संबल हुआ तबादला
कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए समय-समय पर शासन स्तर पर, जिले के आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जाता है, इसी क्रम में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया जिसमें गोरखपुर के कृष्ण कुमार आईपीएस, अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर को पुलिस अधीक्षक संभल बनाया गया, तो वहीं अभिनव त्यागी आईपीएस अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को, अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर बनाया गया।