खलीलाबाद: आनंद गौतम हत्याकांड: बसपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना और सौंपा आर्थिक सहयोग
बखिरा थाना क्षेत्र के कोलकी-चमरसन गांव में हुए आनंद गौतम हत्याकांड के बाद बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मृतक के घर पहुंचा। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पहुंचे नेताओं ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया