दो नाबालिग बेटियों की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, आरोप– रेल पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट
खलीलाबाद, संत कबीर नगर।अपनी दो नाबालिग बेटियों के लापता होने से परेशान एक पिता न्याय और मदद की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता हरिराम चौरसिया का आरोप है कि घटना की सूचना देने और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद रेलवे पुलिस अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्रियां खुशबू (16 वर्ष) और मुस्कान (14 वर्ष) घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि दोनों खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थीं और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं।पीड़ित पिता का कहना है कि शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7290091560 से फोन कर बताया कि दोनों बच्चियां देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई हैं। इसके बाद उक्त नंबर बंद हो गया और दोनों बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका।पिता ने बताया कि बड़ी बेटी खुशबू मानसिक रूप से दिव्यांग है, जबकि उनकी पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है।पीड़ित का आरोप है कि रेलवे पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे समय बीतता जा रहा है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा दोनों नाबालिग बेटियों की शीघ्र सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है।
यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9161114590 या 8400589820 पर संपर्क कर सकता है।
#Update #nonfollowers #indianrailways