गल्ला व्यवसायी की दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये ले भागा युवक, हाथ जोड़कर एसपी से बोला, अब नहीं करूंगा ऐसी गलती👇
27 अक्टूबर को मुरैना के फाटक बाहर एरिया में बड़ोखर माता के पास संतोष बंसल नामक गल्ला व्यवसायी की दुकान के काउंटर पर रखे रुपयों से भरे बैग को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जहूर उर्फ राजू खान निवासी इस्लाम पुरा जौरा को पुरानी कचहरी के पास जौरा से हिरासत में लिया। आरोपी की निशादेही पर चोरी किया गया बैग (ओके चाय प्रिंटेड), नगदी ₹3,27,000/- एवं खाते की किताबे का बरामद की गई है। शेष राशि आरोपी द्वारा खर्च कर दिया जाना बताया गया। आरोपी के विरूद्ध पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण थानों में पंजीबद्ध हैं।