नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ की बैठक,बखरी एसडीओ ने उपस्थित बीएलओ को दिया आवश्यक निर्देश
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने उपस्थित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया की विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस सिलसिले में नए मतदाताओं का नाम दर्ज करने मृत और विस्थापित मतदाताओं का नाम सूची से हटाने आदि पर जोर दिया।