कैराना: कैराना पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी नितिन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह किलागेट पुलिस चौकी में दीपावली की सजावट करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ला आलकलां निवासी आसिफ और मोहल्ला आलखुर्द निवासी अमजद ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर मारपीट की।