जमुई: जयशंकर नगर में मवेशी चोरी के आरोप में नाबालिग को टावर में बांधकर पीटा, डायल 112 की पुलिस ने छुड़ाकर लाया थाना
Jamui, Jamui | May 3, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के जयशंकर नगर में रविवार की दोपहर 12:30 बजे मवेशी चोरी करने के आरोप में एक नाबालिग को टावर में बांधकर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लगी रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा भीड़ के चंगुल से नाबालिग को छुड़ाया गया और थाना लाया गया है, जहां पूछताछ की जा रही है।