उचकागांव: अरना की मस्जिद में इमाम की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 7 घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार में झीरवां जाने वाले पथ पर स्थित मस्जिद के टीन शेड वाले बरामदे में सो रहे मस्जिद के इमाम की चाकू गोंद कर हत्या कर दिया गया। घटना रविवार की रात्रि की है जब बारिश के दौरान आस-पास के सभी लोग अपने घरों में सोने के लिए चले गए थे। घटना के बाद सोमवार के दिन ग्रामीणों द्वारा एसपी को बुलाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया।