गुन्नौर: गांव सैमला की निवासी महिला ने गांव इटऊआ के समीप पति पर मारपीट और रस्सी से बांधकर बाइक से खींचने का आरोप लगाया
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला निवासी खुशीराम गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी नीरज देवी और 4 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से बबराला जा रहे थे। बबराला थाना क्षेत्र के गांव इटऊआ के समीप पहुंचे तो पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नीरज देवी का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और रस्सी से बांधकर बाइक से खींचकर ले जाने का आरोप लगाया।