हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि मनाकर दी गयी श्रृद्धाजलि
सुमेरपुर कस्बे की वर्णिता संस्था ने देश के पहले क्रांतिकारी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि मनाकर नमन करते हुये श्रृद्धांजलि दी। संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि मंगल पांडेय आजादी के संघर्ष के अग्रदूत थे। इनका जन्म 19 जुलाई 1827 को बलिया के नगवा गांव में दिवाकर पांडेय व अभयरानी के घर हुआ था।