हमीरपुर: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कुरारा थाना क्षेत्र में केन्द्रीय पुलिस बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन
कुरारा पुलिस द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम भौली, बचरौली, शेखूपुर व गोकुल का डेरा सहित मिश्रित आबादी कस्बा में एरिया डोमिनेशन किया गया। एरिया डोमिनेशन कर आमजनमानस में भय मुक्त मतदान करने हेतु सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बताया गया कि पुलिस व प्रशासन लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु प्रतिबद्ध है।