मंझनपुर में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप उर्फ रिंकू मौर्य ने बताया कि AI समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करते हुए नंगा नाच किया था।