तिरंगा यात्रा में उमड़ा अप्रतिम उत्साह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में नरहरदेव विद्यालय से नवनिर्मित मिनी स्टेडियम तक करीब ढाई किलोमीटर की भव्य पदयात्रा निकली। जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। 🇮🇳
यात्रा के समापन पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवनिर्मित बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम एवं इनडोर हॉल का लोकार्पण किया। आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर कांकेर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया मंच प्रदान करेगा। ⚽🏸🏃
विद्यार्थियों ने 92 फीट लंबे तिरंगे और मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
तिरंगा हमारा गौरव, देशभक्ति हमारी पहचान। 🇮🇳
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @nilesh_ias
#TirangaYatra #HarGharTiranga #Kanker #ArunSao #Sports Patriotism Chhattisgarh
538 views | Kanker, Chhattisgarh | Aug 12, 2026