कांकेर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 23 अगस्त को ऐतिहासिक शिव मंदिर में जुटेंगे श्रद्धालु
कांकेर। सावन के पावन अवसर पर कांकेर में भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। “चल रे कांवड़िया शिव के धाम” के संदेश के साथ श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम महानदी तट सरगापाल जाने के लिए एकत्र होंगे।
आयोजित कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 7 बजे कांकेर के ऐतिहासिक शिव मंदिर, ऊपर-नीचे रोड में श्रद्धालुओं के एकत्र होने का कार्यक्रम रखा गया है। यहां से बस के माध्यम से श्रद्धालु सरगापाल स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम महानदी तट के लिए रवाना होंगे।
आयोजकों ने शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने और भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 🙏🔱🚩
#Viral #videos #babamahakalsarkar #jaybholenath_mahakaal #reelschallenge
Kanker, Kanker | Aug 23, 2026