कांके: झारखंड विधानसभा परिसर में रांची विधायक सीपी सिंह ने ट्रैफिक चालान पर उठाए सवाल
Kanke, Ranchi | Dec 10, 2024 झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रांची विधायक सीपी सिंह ने ट्रैफिक चालान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केवल कचहरी चौक, किशोरगंज जैसे कुछ इलाकों को चिह्नित कर ही चालान काटे जा रहे हैं या फिर रतन टॉकिज, कर्बला चौक जैसे इलाके में चालान क्यों नहीं काटे जा रहे हैं।