कांके: सीएम ने धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नए आवास का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2024 धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का सोमवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।