कांके: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाले में मिला एक युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2024 रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित नाले से सोमवार शाम करीब चार बजे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। मृतक युवक का नाम रिजवान बताया जा रहा है। फिलहाल मौत के पीछे वजह क्या है इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।