कांके: झारखंड विधानसभा सत्र में रवींद्रनाथ महतो को स्पीकर चुना गया
Kanke, Ranchi | Dec 10, 2024 झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रवींद्रनाथ महतो को विधानसभा का स्पीकर चुना गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सीएम हेमंत सोरेन ने स्पीकर के लिए रवींद्रनाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका मथुरा महतो ने समर्थन किया। जिसके बाद ध्वनि मत से रवींद्रनाथ महतो को विधानसभा का स्पीकर चुना गया।