कांके: गाड़ी खाना चौक के पास क्रेन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर किया घायल
Kanke, Ranchi | Dec 10, 2024 रांची के गाड़ी खाना चौक के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे क्रेन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। क्रेन के टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार के हाथ में काफी चोट आई है। वहीं रांची के गाड़ी खाना चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन के ड्राइवर को पकड़ लिया है।