हरलाखी: पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने नशीली दवाओं के साथ दो नेपाली युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार किया
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनो नेपाली युवक बाइक पर नशीली व प्रतिबंधित दवा लेकर भारत से नेपाल जा रहा था। एसएसबी जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 284/ 35 से दो सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में करवाई की।