हरलाखी: हरलाखी प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी बने रजनीश शंकर झा
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशिक्षु ग्रामीण विकास अधिकारी रजनीश शंकर झा बनाये गये है। वे रविवार की शाम करीब पांच बजे पदभार भी ग्रहण कर लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर पटेल से पदभार लिया। जिला पदाधिकारी मधुबनी के निर्देशानुसार वे 11 जनवरी तक हरलाखी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्वतंत्र प्रभार में रहेंगे।