हरलाखी: हरिने गांव में बिजली चोरी कर जलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ हरलाखी थाने में मामला दर्ज
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखण्ड के विधुत कनीय अभियंता सपन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर धावा दल का गठन कर हरलाखी थाना के हरिणे गांव में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान हरिणे गांव के भोला पासवान को चोरी छुपे बिजली का उपभोग करते पकड़ा गय। इस संबंध में जेई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष जितेंद सहनी ने सोमवार शाम चार बजे जानकारी दी।