हरलाखी: मनहरपुर गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा मामले में राजस्व कर्मचारी ने हरलाखी थाने में मामला दर्ज कराया
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत फुलहर पंचायत के मनहरपुर गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा को लेकर हरलाखी थाना में केस दर्ज की गयी। प्राथमिकी राजस्व कर्मचारी शंकर कुमार चौहान के प्रतिवेदन पर दर्ज की गयी। जिसमे गांव के ही मनोज यादव, बिकाऊ मुखिया, रास बिहारी यादव सहित अन्य को आरोपी बनाया गया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने सोमवार की शाम चार बजे जानकारी दी।