हरलाखी: जीरौल उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत बोरहर पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जिरौल में मंगलवार दिन के दो बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुधांशु शेखर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार राय ने किया।