हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों द्वारा प्रतिबंधित दवा के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक को जेल भेजा
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 बटालियन पिपरौन एसएसबी द्वारा प्रतिबंधित व नशीली दवा बाइक के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक को हरलाखी पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने सोमवार की शाम यह जानकारी दी है। गिरफ्तार युवक नेपाल के धनुषा जिला के नकटझड के उमेश महतो है।