बक्सर: जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 72.40 फिसदी हुआ आधार सीडिंग, 60 फीसदी से कम प्रगति वाले राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Aug 2, 2024 एडीएम कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संबंधित प्राथमिकता वाले प्रगति के बिंदु पर सभी सीओ एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता के साथ बैठक की गई। सरकार के निर्देशानुसार माह जून के समाप्ति तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग का काम कर लेना था। जिसके विरुद्ध जिला का औसत आधार सीडिंग 72.40% हुआ है। 60% से कम प्रगति वाले सभी राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण किया गया है।