बक्सर: संयुक्त कृषि भवन के सभागार में आत्मा द्वारा 2 दिवसीय कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Buxar, Buxar | Aug 2, 2024 किसानों को वैज्ञानिकों का साथ मिले तो हरित क्रांति का सपना खेतों में अवश्य दिखेगा। इस मद्येनजर जिले की आत्मा बक्सर द्वारा बक्सर स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में दिन शुक्रवार को 2 दिवसीय कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-आत्मा के परियोजना निदेशक अविनाश शंकर ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया।