बक्सर: सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों के वेरिफिकेशन का निरीक्षण करने DRCC पहुंचे DM सफाई की कमी देख भड़के, एजेंसी पर किया शोकॉज
Buxar, Buxar | Aug 2, 2024 बक्सर निबंधन परामर्श केंद्र में शुरू हुए प्रथम सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों का सत्यापन कार्य का गुरूवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को विभागीय नियम के आलोक में स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से सत्यापन कार्य कराने का निर्देश दिया गया.