बक्सर: पड़ोसी ने ही की थी घर के बाहर सोए किसान की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 1, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में लगभग एक हफ्ते पूर्व हुई हत्या मामले का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है. घर के बाहर सो रहे मनोज यादव नामक युवक की हत्या उनके ही पड़ोसी ने की थी. मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ था. जिसको लेकर हत्यारे ने सीमेंट पिलर से मारकर घर के बाहर सोए मनोज यादव की हत्या कर दी. अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है.