बक्सर: बसुधर में समेकित कृषि प्रणालीप्रति किसानों को जागरूक करने को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में लगाए गए सैकड़ो पौधे
Buxar, Buxar | Aug 2, 2024 पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समेकित कृषि प्रणाली के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से इटाढी प्रखण्ड अन्तर्गत बसुधर पंचायत में रामाधार सिंह के पोखरा पर कृषि विभाग द्वारा चारों किनारों पर पौधारोपण कराया गया। इसके साथ हीं पौधारोपण करने हेतु किसानो को प्रोत्साहित किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर भी मौजूद रहे।