शाहजहांपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज शाहजहांपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रयागराज के ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का अपमान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे देश और सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए अपमान है।