जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने 6 साल से गुमशुदा महिला को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
थाना प्रभारी नीरज सिंह लोधी ने गुरुवार को बताया है कि दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2018 से लापता महिला को बुधवार को दस्तयाब किया है। महिला पिछले 6 साल से गुमशुदा थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उक्त गुमशुदा महिला को साइबर सेल व मुखबिर की सूचना पर दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।