घोड़ाडोंगरी: जाजलपुर गांव में नहाते समय नदी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
जाजलपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाजलपुर गांव में नदी में नहाने के दौरान डूबने से जुगराम मरकाम 42 साल की मौत हो गई।