घोड़ाडोंगरी: लखीपुर गांव में एक महिला ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
लखीपुर गांव में शुक्रवार शाम 6 बजे एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लखीपुर गांव में शुक्रवार अनिता मंडल ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को 108 एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया ।