सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस के रोको-टोको अभियान का असर, जांच में चोरी की बाइक बरामद
रविवार पूर्वाह्न 4 बजे पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं रोको-टोको अभियान का असर देखने को मिला.शनिवार एवं रविवार के बीच रात में पुलिस द्वारा रोको -टोको अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में मिल्की-अभयपुर पथ में पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने चोरी गई एक बाइक बरामद किया गया. बाइक पीरी बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव से चोरी हुई थी