गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया लोकसभा क्षेत्र के चुनावी सभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गाना गाकर पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना।
गया लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े–बड़े नेताओं के द्वारा चुनावी जनसभा का दौर जारी है। गया लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा में उपस्थित ग्रामीणों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी पर गाना गाकर निशाना साधा है।