गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया सेंट्रल जेल में कैद से मुक्ति की कामना को लेकर बंदी कर रहे है चैती छठ महापर्व,उपलब्ध कराया गया पूजन सामग्री।
गया सेंट्रल में बंद बंदियों के द्वारा चैती छठ महापर्व किया जा रहा है। कैद से मुक्ति की कामना को लेकर बंदी सेंट्रल जेल में हीं छठ महापर्व कर रहे है। इस बार 7 बंदी छठ व्रत कर रहे है।जिनमे 6 महिला और 1 पुरुष शामिल है। कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि जो भी महिला या पुरुष बंदी यहां छठ व्रत कर रहे है उन्हे साड़ी व पूजा सामग्री दिया गया है।