गया टाउन सीडी ब्लॉक: भगवान राम को काल्पनिक पात्र कहने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम पहुंचे विष्णु के शरण में,सनातन धर्म का नही किया विरोध
भगवान राम को काल्पनिक पात्र कहने और ब्राह्मणों के विरोध में विवादित बयान देने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी शनिवार को देर रात विष्णुपद मंदिर पहुंचे। गया में लोकसभा का चुनाव प्रथम चरण में है और सभी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए अलग -अलग तरीके अपना रहे हैं। इसी क्रम में भगवान को न मानने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पूजा की है।